जन संदेश

पढ़े हिन्दी, बढ़े हिन्दी, बोले हिन्दी .......राष्ट्रभाषा हिन्दी को बढ़ावा दें। मीडिया व्यूह पर एक सामूहिक प्रयास हिन्दी उत्थान के लिए। मीडिया व्यूह पर आपका स्वागत है । आपको यहां हिन्दी साहित्य कैसा लगा ? आईये हम साथ मिल हिन्दी को बढ़ाये,,,,,, ? हमें जरूर बतायें- संचालक .. हमारा पता है - neeshooalld@gmail.com

Monday, September 8, 2008

बयान पर राज की राजनीति


महाराष्ट्र नव निर्माण सेना(एमएनएस) ने एक बार फिर से अमिताभ बच्चन और उनके परिवार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। वजह जया बच्चन की यूपी और हिन्दी के बारे में टिप्पणी। एमएनएस ने ऐलान किया कि जब तक जया अपनी कथित विरोधी टिप्पणी के लिए बिना शर्त माफी नहीं मांगती, वे किसी भी फिल्म को महाराष्ट्र में रिलीज नहीं होने देगें। राज ठकरे नें मराठियों से इउन प्रोडक्टस का बहिष्कार करने को कहा जिसका प्रचार बच्चन परिवार के सदस्य करते हो। राज टाकरे काआरोप यह कि बच्चन परिवार के अन्दर मराठियों के प्रति जहर भरा है। जया नें फिल्म द्रोण के सेट पर कहा था- हम यूपी के लोग हैं,हमें हिन्दी में बात करनी चाहिए। इसी बयान को निशाना बना कर राज ठाकरे बच्चन परिवार पर निशाना साधे हैं। और राजनीतिक हवा दे रहें हैं। इसके चलते हाल की रिली ज होने वाली फिल्मों जैसे रितुपर्णों घोष की इग्लिश फिल्म"द लास्ट टायर" के लिए बुरी खबर है। और फिल्म द्रोण पर भी असर पड़ सकता है।
बयान के चलते बालीबुड को गहरा नुकसान हो सकता है। जिसके चलते ये फिल्म का कारोबार प्रभावित हो सकता है। अब ये राजनीतिक गरमागरमी कब रूकेगी यह तो बाद में पता चल पायेगा। पर आये दिनों चाहे वह असम हो या फिर महाराष्ट्र हिन्दी के नाम पर लोगों में भेद भाव पैदा किया जा रहा है। जिसका शिकार आम जनता होती है । राजनेता तो अपना वोट ठीक करते है बस। जया ने बयान दिया तो फिल्म नहीं रिलीज होने देगें ये क्या बात है। वाक युद्ध को वाक युद्ध ही रहने दिया जाय ,मारकाट क्यों?

2 comments:

Dr. Amar Jyoti said...

तो अब हम कब,कहां,कौन सी भाषा बोलें यह भी
ये तथाकथित हिन्दू/मराठी तालिबान तय करेंगे?

रंजन (Ranjan) said...

निक्कमे है.. क्यों बर्बाद करते हो देश को..

राज और जया एक ही थाली के चट्टे बट्टे है..