Tuesday, March 25, 2008

एनकाउंटर

दिल्ली पुलिस के 'एनकांउटर विशेषज्ञ' माने जानेवाले एसीपी राजबीर सिंह की सोमवार रात दिल्ली से सटे हरियाणा के गुड़गाँव इलाक़े में गोली मारकर हत्या कर दी गई.वो दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा की स्पेशल ऑपरेशन टीम के प्रमुख थे.
राजबीर सिंह को एनकाउंटर विशेषज्ञों के रूप में जाना जाता था. उन्हें जेड प्लस सुरक्षा मिली हुई थी.
राजबीर सिंह गुडगाँव के एक प्रॉपर्टी डीलर के दफ़्तर में आए थे जहाँ उनकी गोली मार कर हत्या कर दी गई.
राजबीर सिंह 1982 में दिल्ली पुलिस में भर्ती हुए थे. उनका करियर उतार चढ़ाव भरा रहा.
उन्हें अनेक बार सम्मानित किया गया .
मुठभेड़ विशेषज्ञ राजबीर सिंह संसद और लाल किले पर हुए हमले की जाँच में भी शामिल थे
राजबीर सिंह अब तक 50 से अधिक मुठभेड़ों में शामिल रहे हैं.

0 टिप्पणियाँ:

 

© blogger beta templates | Webtalks