जन संदेश

पढ़े हिन्दी, बढ़े हिन्दी, बोले हिन्दी .......राष्ट्रभाषा हिन्दी को बढ़ावा दें। मीडिया व्यूह पर एक सामूहिक प्रयास हिन्दी उत्थान के लिए। मीडिया व्यूह पर आपका स्वागत है । आपको यहां हिन्दी साहित्य कैसा लगा ? आईये हम साथ मिल हिन्दी को बढ़ाये,,,,,, ? हमें जरूर बतायें- संचालक .. हमारा पता है - neeshooalld@gmail.com

Monday, October 8, 2007

ट्रैक सुपर स्टार का दुखद अन्त




अमेरिका की ट्रैक सुपर स्टार मरियन जोंस ने प्रतिबन्धित दवा लेने का गुनाह कबूल करते हुए अपने रिटायर मेंट की घोषणा कर दी है। ३१ साल की जोंस ने मीडिया के सामने यह बात स्वीकार की । कि उन्होंने अपना प्रदर्शन सुधारने के लिए प्रतिबन्धित दवा का सहारा लिया था।
जोंस की आखें भरी हुई थी।और अपने प्रशंसको और परिजनों के सामने रूधे हुए गले से यह कहा कि " मैने आप सबका विश्वास तोडा है ।,और मेरा सिर शर्म से झुका हुआ है। जोंस ने कहा कि आपके साथ बेईमानी की और आपको नाराज होने का पूरा हक है।।
जोंस से ओलम्पिक पदक वापस करने को कहा गया है। जोंस ने टेट्रा हाइड्रो जेस्ट्राइनोन(टी एच जी) का सेवन किया था। सिडनी ओलम्पिक में जोंस ने १००, २०० चार गुणा ४०० मीटर में स्वर्ण और लम्बी कूद व चार गुणा १०० मीटर में कास्य पदक जीता था।
वैसे तो देखा जाय मरियन जोंस एक प्रतिभावान जैसी धावक तो थी। ही पर इस स्तर पर पहुच कर प्रतिबन्धित दवा लेना बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण बात है। यहां ओलम्पिक संघ को यह बात ध्यान देनी चाहिए कि ऐसी घटनाएं दुबारा न हों। तथा खेल में शामिल होने वाले खिलाडियों की चिकित्सा जाँच हो जिससे प्रतिबन्धित दवाओं के सेवन पस रोक लगाया जा सके।

1 comment:

Pramendra Pratap Singh said...

बढि़यॉं लेख, बधाई
आप तो मेरे से पहले ले आये :)