जन संदेश

पढ़े हिन्दी, बढ़े हिन्दी, बोले हिन्दी .......राष्ट्रभाषा हिन्दी को बढ़ावा दें। मीडिया व्यूह पर एक सामूहिक प्रयास हिन्दी उत्थान के लिए। मीडिया व्यूह पर आपका स्वागत है । आपको यहां हिन्दी साहित्य कैसा लगा ? आईये हम साथ मिल हिन्दी को बढ़ाये,,,,,, ? हमें जरूर बतायें- संचालक .. हमारा पता है - neeshooalld@gmail.com

Saturday, September 26, 2009

शाम - - - कविता

शाम की छाई हुई धुंधली

चादर से

ढ़क जाती हैं मेरी यादें ,

बेचैन हो उठता है मन,

मैं ढ़ूढ़ता हूँ तुमको ,

उन जगहों पर ,

जहां कभी तुम चुपके-चुपके मिलने आती थी ,

बैठकर वहां मैं

महसूस करना चाहता हूँ तुमको ,

हवाओं के झोंकों में ,

महसूस करना चाहता हूँ तुम्हारी खुशबू को ,

देखकर उस रास्ते को

सुनना चाहता हूँ तुम्हारे पायलों की झंकार को ,

और

देखना चाहता हूँ

टुपट्टे की आड़ में शर्माता तुम्हारा वो लाल चेहरा ,

देर तक बैठ

मैं निराश होता हूँ ,

परेशान होता हूँ कभी कभी ,

आखें तरस खाकर मुझपे,

यादें बनकर आंसू उतरती है गालों पर ,

मैं खामोशी से हाथ बढ़ाकर ,

थाम लेता हूं उन्हें टूटने से ,

और

चुप होकर मैं

फीकी मुस्कान लिये ,

वापस आ जाता हूँ ,

एक नयी शुरूआत करने ।। ,


अपना नाम बदल दूंगा - विज्ञापन देकर

विज्ञापन भी न जाने कैसे कैसे होते हैं ? विज्ञापन शब्द सुनते ही मुझे अखबार का वर्गीकृत विज्ञापन याद आ जाता है । मैं हमेशा ही उस पेज को देर तक देखता हूँ । क्योंकि वही एक पन्ना होता है जहां आपको फ्री हंसी मिलती है ।
कहीं पार्ट टाइम जाब के लिए मिलते हैं हर दिन ५ से १० हजार यानी महीने में ही लखपति होने का मौका । फिर मैं अपने को सोचता हूँ कि पत्रकारिता की डिग्री होने बाद भी ५ हजार मिलना भी मुश्किल हो जाता है । बहुत पापड़ बेलने पड़ते हैं , यहां तो आसानी से लखपति क्या बात है ?

आगे नजर बढ़ाईये तो हंसी थमती ही नहीं बचपन की गलतियां .....जी ये क्या होती है ? हमने तो बहुत की और मार भी खूब खाया पर ये वो नहीं जो हम करते थे
। बाबा खुरानी , और सन्यासी जी के द्वारा गारंटी इलाज पता नहीं इनके जाल में कौन फसंता होगा ? विज्ञापन में सबसे प्रमुख लगता है कि नाम बदल लिया है वाला विज्ञापन । बचपन की बात ताजा हो जाती है , जब हम किसी बात पर शर्त लगाते तो कहते कि अगर तुमने ऐसा किया तो हम अपना नाम बदल देंगें पर यहां तो नाम बदलना आसान नहीं । अगर नाम बदला तो विज्ञापन के साथ ।

विज्ञापन का अगल हिस्सा होता है प्रेमजाल से मुक्ति का ............... अरे भई प्रेम न हो तो जीवन भला किस काम का और ये लोगों इसे तोड़ने पर उतारू हैं । ऐसे ही कोई आसान लोन दिला रहा होता है तो कोई कीड़े , मकोड़े साफ करने वाला विज्ञापन और किसी का अंकपत्र खो गया तो किसी को जरूरत है लड़के -लड़कियों की ।
मुझे इस विज्ञापन वाले पेज में कुछ नहीं मिलता................... मिलती है हंसी ।

Friday, September 25, 2009

ये राम तो कम अच्छे हैं ना ? पहले पैसे दो तब मरूंगा- मेघनाथ ( हास्य )

नाम सुन कर अपना लोगों को कभी खुशी तो कभी दुख भी होता है । मतलब कि नाम किस लिये लिया जा रहा है , आप पर आरोप हो तो चेहरा छिपाते हैं , आप सम्मानित हो तो फिर क्या सीना फुलाये हुए फिरते हैं । नवरात्रि से दशहरा की धूम मचने लगती है , राम लीला का मंचन होता है । ऐसी ही एक रामलीला है जिसे न जाने कितने ही जगहों पर मंचित किया जाता है । भगवान को भी निर्णायक (जज ) का फैसला मानना होता है । निर्णायक हवाई यात्रा का दुर्लभ प्रयास करते हुए हनुमान की भाति अनुमान लगाते हुए अच्छे राम को ढ़ूढ़ने की कोशिश करते हैं । एक राम पर लोगों की अलग - अलग राय है । इस बार एक राम लीला में एक जज ने कहा - कि भई कुछ भी हो पर राम तो अच्छे नहीं फला वाली कमिटि के तो राम बहुत अच्छे थे । हनुमान पर भी आर्थिक मंदी की लहर दिखती है देखो कितने दुबले हैं । येभला क्या लंका जलायेंगें ?
बात भी सही जब खाने को दाल रोटी की जगह अब नमक रोटी ही मिल रही तो भला कैसे स्वास्थ्य सही हो सकता है । अशोक वाटिका में भी इस बार सारे फल गायब थे । सेब के दाम इतने अधिक थे कि सारे राक्षस ने चुराकर खा लिये । रावण भी सर पर हाथ धरे रो रहा है कि आखिर इससे तो अच्छी कमायी हो सकती थी ।



एक छोटी सी घटना रामलीला की - लक्ष्मण मेघनाथ युद्ध चल रहा था । मेधनाथ को प्रबंध ने कई महीने से सैलरी ( तनख्वाह ) न दिया था । मेघनाथ वाला कलाकार ने ठान ली कि इस बार अपना हिसाब चुकता कर ही लेना है । लक्ष्मण के हाथों मेघनाथ को मरना होता है और वह मरता ही नही
है , जल्दी दर्शक भी बोर होते हैं । तभी प्रंबधक पर्दे के पीछे से इशारा करता है कि यार जल्दी मरो । लेकिन मेघनाथ वाला कलाकार मरने से इनकार करता है कि जब तक मेरे पैसे नहीं देगें मैं नहीं मरूगा । प्रबंधक कहता कि यार अभी दे दूंगा । मेघनाथ नहीं मानता । कहता कि पहले पैसे दीजिये तभी मरूंगा। प्रबंधक हार मानकर पर्दे के पीछे से रूपयों की गड्डी दिखाता है । और कहता कि पहले यहां पर मर जाओफिर पैसे ले लेना लेकिन मेघनाथ को अपने प्रबंधक पर जरा भी यकीन नहीं था । इसलिए मेघनाथ कहता है कि लक्ष्मण आप अभी रूको मैं पहले सैनिकों से लड़कर आता हूँ फिर आपसे युद्ध करता हूँ ।और फिर अपने पेसे लेता है और मरता है ।

वत्स को मारो गोली ..........फिर पर्दा गिराओ न ( हास्य )

रामलीला के मंच पर सीता स्वयंवर का दृश्य चल रहा था । भगवान शंकर का धनुष रखा था , इस धनुष को कोई राजा न उठा पा रहा था । रावण को भी यही अभिनय करना था । मगर उस दिन रावण का अभिनय करने वाले कलाकार का प्रबंधक से झगड़ा हो गया । वह राम लीला बिगाड़ने पर तुला था । रावण ने धनुष उठाकर तोड़ दिया और हुंकार लगाई - अरे जनक मैंने इस धनुष को तोड़ दिया बुला सीता को । मंच पर सभी कलाकार आश्चर्यचकित थे । तभी जनक का अभिनय करने वाले पात्र ने कहा - अरे मूर्खों ये कौन सा धनुष ले आये हो , असली शिव धनुष तो अन्दर रखा है । इसके बाद पर्दा गिरा ।
एक कस्बे की दूसरी घटना - लक्ष्मण मूर्छा में थे , राम मूर्छित लक्ष्मण को अपनी गोद में रखकर विलाप कर रहे थे , हनुमान जड़ी बूटी लाने गये थे । उनके आने में विलंब हो रहा था । राम बने कलाकार का संवाद खत्म हो चुका था पर हनुमान नहीं आये । दर्शक बोर होने लगे थे । फिर भी हनुमान नहीं आये । दरअसल हनुमान ऊपर रस्सी से बंधे हुए इस प्रतीक्षा में थे कि पर्दे के पीछे से रस्सी ढ़ीली हो तो वे उड़ने का अभिनय करते हुए धीरे- धीरे नीचें उतरें । मगर रस्सी उलझ गयी और वह सुलझ नहीं पा रही थी । तब रस्सी पर तैनात व्यक्ति को यह आसंका हुइ कि अधिक देर होने पर दर्शक शोर करने लगेंगें । इस परिस्थिति में उसे यही सूझा कि रस्सी काट दी जाय । उसने रस्सी काट दी । रस्सी कटते ही हनुमान धम्म से मंच पर आ गिरे । मंच पर बैठे कलाकार को कुछ चोटें आयी । हनुमान बना कलाकार क्रुद्ध हो गया । राम ने हनुमान से कहा - वत्स हनुमान , बहुत विलंब कर दिया । हनुमान बने कलाकार ने आवेश में आकर बोला - वत्स को मारो गोली , पहले ये बताओ रस्सी किसने काटी । यह सुनकर दर्शक लोट-पोट हो गये । फिर पर्दा गिरता है ।

Thursday, September 24, 2009

बस उतना ही नही ...

माँ !
मैं जब भी देखती हूँ
ख़ुद को सीढियाँ चढ़ते
और दूसरी तरफ़
तुम्हें ढलान से उतरते हुए
तो _मेरी तड़प का अवसान
एक कर्तव्य बोध मेंहोता है ।
माँ !
मैं जरा उच्च स्वर से पाठ करुँगी
ताकि तुम भी सुनो
इस बेसुरे गले से सिर्फ़ गीत ही नहीं निकलते
आतताइयों के खिलाफ
चिंगारी भी निकलती है ।
माँ !
एक गुजारिश है तुमसे
अपने गुजारे गए जीवन का एक अंश
मुझे भी जानने दो
थोडी सी भभक मुझे भी दो
कि _ मैं जला कर राख कर दूँ उन्हें

जिससे आने वाली माँ ओं को
न गुजरना पड़े
तुम्हारे गुजारे गए जीवन से _ _ _



प्रस्तुति - मधु