




सप्ताहभर से अधिक समय तक चला विवाद (वैचारिक मतभेद ) का पताछेप आखिरकार मेरठ ब्लोगर मिलन से हुआ .....मेरठ पहुंचे अविनाश जी , पवन चन्दन जी , सुमित तोमर जी , उपदेश सक्सेना व भाई मिथिलेश दुबे जी के साथ बैठ चाय की चुस्कियों के बीच ब्लोगिंग के वर्तमान परिदृश्य और भविष्य के स्वरुप पर गहनतापूर्वक विचारविमर्श हुआ .....इस बैठक में कुछ मुद्दों पर आम राय बनी ....
१ ....दिल्ली ब्लोगर सम्मलेन ( लक्ष्मीनगर ) के संचालन पर सबने (अविनाश जी , पवन जी , मिथिलेश जी , सुमित जी , उपदेश जी ) माना की कई खामिया रह गयी थी ...किसी सम्मलेन ( बैठक ) का यदि मुद्दा तय रहे तो हम सभी उपस्थित ब्लोगर सार्थकता की ओर जा सकते हैं ..अर्थात विषय का चयन होना आवश्यक हैं ( जैसा की वहां नहीं हो पाया ..आगे जरूर ध्यान दिया जायेगा )...
२ ....दूसरा मुद्दा रहा जूनियर ब्लोगर एसोसियेशन के गठन को लेकर ........जिसमे नियम , कार्यप्रणाली और औचित्य पर बारीकी से हम सभी ने चर्चा की .......जूनियर ब्लोगर एसोसियेशन पर हम सभी एक राय थे की यह संगठन ब्लोगिंग के स्वर्णिम काल के सपने को अवस्य ही साकार करेगा ...जरुरत बस इस बात की है की हम सार्थकता हो ध्यान में रखकर चलें .........एसोसियेशन की चर्चा के दौरान अविनाश जी ने जूनियर ब्लोगर के संचालक (अध्यछ) के पद के लिए खुद का नाम हमारे सामने रखा ....जो एक सार्थक पहल है... .जूनियर ब्लोगर एसोसियेशन की पहली बैठक १५ जून को इलाहाबाद में होगी ...जहाँ पर अविनाश जी के नाम पर कार्यकारणी के सदस्य विचार करेंगे ...१५ जून को ही जूनियर ब्लोगर एसोसियेशन की सार्वजनिक रूप से गठन (प्रारूप , सदस्यता , कार्यप्रणाली , जे बी ये टीम ) की औपचारिक घोषणा सभी ब्लोगर ले सामने की जाएगी ..
३......सबसे अहम मुद्दा था विवाद पर बातचीत करना ..जिसके लिए हम सभी मिले थे ....तो हम सभी ने माना की कोई ब्लोगर न बड़ा होता है और न छोटा होता है बल्कि हमारा लेखन ही हमारी पहचान है...हम सभी ने गुटबाजी को दरकिनार करना ही सही पाया ....यदि कोई भी ऐसा करता हैं तो हम सभी मिलकर उसको दरकिनार कर देंगे .........साथ ही उसकी बातों को ज्यादा तरजीह नहीं दी जाएगी ...........कुल मिलाकर ब्लोगिंग के स्वर्णिम सपने के लिए आपस में प्रेम भाव और एक दुसरे के अनुभव और सहायता के बिना नहीं चल सकते ...
चलते चलते ............
कल सबसे मिलने के बाद आज जाकर समय मिला तो आप सबको इस बारे में जानकारी देना उचित समझा ..क्यूंकि बहुत से बातें ब्लोगिंग से जुडी ही रही ....तीन चार घंटे कैसे बीत गए पता नहीं चला ...........इस बीच हसी मजाक का भी दूर चलता रहा ..( जहाँ अविनाश जी रहें और हंसी न हो )......मेरठ में लोक संघर्ष पत्रिका का लोकार्पण भी हुआ ..जिसमे ब्लोगर के साथ साथ कोई नामी पत्रकार भी शामिल रहे ...........अरे हाँ कुछ चित्र भी पवन जी के कमरे ने कैद किया है..........आप लोगों के लिए .....आप सभी (ब्लोगर ) इलाहाबाद में १५ जून को आमंत्रित हैं ......जहाँ पर जूनियर ब्लोगर की सार्थक पहल एसोसियेशन के साथ होने जा रही है.....आइयेगा जरूर ( नम्बरवा अविनाश भैया से लाइ लेहा )